अगला मुख्यमंत्री मैं तय करूंगा: राज ठाकरे

मध्य मुम्बई के षणमुखानंद सभागृह में मनसे कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि वह बाल ठाकरे के 'मराठी प्रेम" पर सवालिया नहीं उठाना चाहते हैं, लेकिन वह पूछना चाहते हैं कि शिवसेना ने मराठी लोगों के लिए क्या किया।
उद्धव पर बरसे राज
सभा के दौरान राज ठाकरे अपने चचेरे भाई व शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि संजय निरुपम जैसे उत्तर भारतीय नेताओं को किस पार्टी ने बढ़ावा दिया। जाहिर है उन्हीं की पार्टी ने और आज निरुपम उत्तर मुम्बई से कांग्रेसी सांसद हैं।
राज ठाकरे ने कहा कि उद्धव के इशारे पर ही छठ पूजा को लेकर शिवसेना भवन में उत्तर भारतीय नेताओं की बैठकें होती रही हैं। शिवसेना-भाजपा के वोट उनके खुद के कारण कटे हैं, न कि मनसे ने उनके वोट काटे।
उन्होंने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में तो मनसे थी ही नहीं, लेकिन शिवसेना-भाजपा गठबंधन को मुंबई में करारी हार मिली थी। इससे साफ हो गया है कि मराठी लोग अन्य दलों को भी अपना मत देते हैं। राज ठाकरे ने कहा, "उद्धव से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपना वोट किसे दिया। भगवा गठबंधन के उम्मीदवार को जो गैर-मराठी था।"


Click it and Unblock the Notifications