माधव कुमार नेपाल नए प्रधानमंत्री होंगे

पुष्प कमल दहल यानी प्रचंड के इस्तीफ़ा देने के बाद क़रीब तीन सप्ताह से नेपाल में राजनीतिक गतिरोध चल रहा था.
शनिवार को संसद की बैठक में माधव कुमार नेपाल को निर्विरोध प्रधानमंत्री चुन लिया गया.
संसद के स्पीकर सुभाष नेमवांग ने उनके निर्वाचन की घोषणा की.
समर्थन
56 वर्षीय माधव कुमार नेपाल को 22 राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है. 601 सदस्यीय संसद में 350 सदस्यों ने उनका समर्थन किया.
प्रचंड ने सेनाध्यक्ष को हटाने के मुद्दे पर राष्ट्रपति राम बरन यादव के साथ मतभेद के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
कई दिनों तक प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने संसद की कार्यवाही भी नहीं चलने दी थी. लेकिन बाद में अपना विरोध ख़त्म कर दिया था.
शनिवार को हुई कार्यवाही में प्रचंड की पार्टी के सदस्यों ने हिस्सा नहीं लिया और सदन का बहिष्कार किया.


Click it and Unblock the Notifications