'अर्थव्यवस्था को सुधारना पहली प्राथमिकता'

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने बाद अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता वैश्विक मंदी के मद्देनजर अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है।"
सांस लेने की फुरसत नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पर सांस लेने की भी फुरसत नहीं है। उन्होंने शपथ लेने के तुरंत बाद 23 मई को कैबिनेट की बैठक बुलाने की घोषणा की। बैठक में आर्थिक मंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "औद्योगिक उत्पादन गिरा है। कुछ सेक्टरों को पुनरुत्थान की जरूरत है। इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित नहीं हुई है। सुधार के उपाय किए गए हैं। आने वाले दिनों में विकास हमारा मुख्य लक्ष्य होगा और जब समन्वित विकास होगा तो सभी वर्गो को इसका लाभ पहुंचेगा। "


Click it and Unblock the Notifications