पाक में ब्‍लास्‍ट, 10 मरे, 70 घायल

Pakistan Map
इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में तालिबान के खिलाफ सेना के अभियान और एक सिनेमाघर के बाहर हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के स्वात में शुक्रवार को उसने 17 आतंकवादियों को मार गिराया और चार को पकड़ लिया। सेना ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि अभियान में एक अधिकारी समेत तीन जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सेना अब तक 1100 आतंकवादियों का खात्मा कर चुकी है उसने इस अभियान में अपने 60 जवानों को खोया है।

सिनेमा हॉल के बाहर ब्‍लास्‍ट

उधर तालिबानी आतंकवादियों ने सेना की कार्रवाई का बदला लेने की रणनीति अपनाई है। तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक सिनेमा हाल के बाहर कार बम विस्फोट को अंजाम दिया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।

बम विस्फोट की वजह से खैबर बाजार के पास स्थित तसवीर महल को आंशिक क्षति पहुंची है। हालांकि इस हमले को लेकर अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+