घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घटना कुपवाड़ा जिले में तंगधार स्थित नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश कर रहे एक दल को भारतीय सैनिकों ने रोका।
लेफ्टिनेंट कर्नल उमा महेश्वर ने आईएएनएस को बताया कि घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक दल को भारतीय जवानों ने ललकारा। इसके जवाब में आतंकवादियों ने भी भारतीय सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि इलाके में भारतीय सैनिक तलाशी अभियान चलाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications