उज्जैन में 2 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ 1 गिरफ्तार
देवास गेट थाना के प्रभारी एस.के. राय ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि गुरुवार शाम को इंदौर से आए नॉरकोटिक्स विभाग के दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से तामिलनाडु निवासी सदानन्द को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो ग्राम ब्राउनशुगर बरामद की गई। राय के मुताबिक सदानन्द से बरामद ब्राउनशुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
सदानन्द तामिलनाडु से यहां आकर एक लॉज में ठहरा था और ब्राउनशुगर को बेचने की फिराक में था तभी उसे नॉरकोटिक्स विभाग के दल ने उसे दबोच लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications