यूपी में 6 एसआई और 21 सिपाही सस्पेंड

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक माता प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि जिले के विभिन्न थानों में तैनात छह उपनिरीक्षकों और 21 सिपाहियों के खिलाफ जनता की ओर से लगातार शिकायतें आ रही थीं।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ गोपनीय अभियान
प्रसाद ने कहा कि शिकायतों की जांच के लिए इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गोपनीय अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि ये पुलिसकर्मी जिले के व्यापारियों, दुकानदारों और ठेकेदारों से धन उगाहते हैं। इसके तत्काल बाद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि निलंबन की कार्रवाई इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सूर्य कुमार शुक्ल द्वारा की गई। प्रसाद के मुताबिक इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications