मप्र में वैवाहिक समारोह में गोलीबारी, 6 घायल
पुलिस के मुताबिक जैतवारा थाने के गलबल गांव में गुरुवार रात वैवाहिक समारोह चल रहा था तभी वहां एक व्यक्ति ने खुशी मनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोग जख्मी हो गए। इन सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जैतवारा के थाना प्रभारी आर. पी. मिश्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को सीधे जिला चिकित्सालय ले जाया गया और कोई भी व्यक्ति थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications