संप्रग अनिर्णय में, फारुक अब्दुल्ला दक्षिण अफ्रीका रवाना
उन्होंने यह फैसला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वारा मंत्रिमंडल में उनके स्थान के बारे में कोई निर्णय न लिए जाने के बाद किया।
समाचार चैनल एनडीटीवी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह मंत्रिमंडल में शामिल होने की पेशकश न मिलने से नाखुश हैं? अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने पहले भी हमेशा आप लोगों (मीडिया) से कहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री और संप्रग अध्यक्ष का विशेषाधिकार है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझसे बीती रात बात की और कहा कि वह द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ आ रही कठिनाइयों को सुलझाना चाहते हैं।
फारुक ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि इसका यह मतलब कतई नहीं है कि दुनिया ही खत्म हो गई।
इससे पहले गुरुवार रात उनके बेटे और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने समाचार चैनल से कहा था कि उनके पिता लंबे समय से राजनीति में हैं और उन्हें संप्रग से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
इससे पहले फारुक ने कहा था कि तीन लोकसभा सदस्यों वाले उनके दल ने कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications