नकल के मामले में दिल्ली और इलाहाबाद अव्वल
इस बार नकल से जुड़े कुल 58 मामले सामने आए जबकि पिछले साल यह संख्या 49 थी। सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि इस बार नकल के मामलों की संख्या बढ़ गई है।
नकल से जुड़े कुल 58 मामलों में दिल्ली और इलाहाबाद में 16-16 मामले दर्ज किए गए। पंचकूला जोन में 14, अजमेर में पांच, चेन्नई में चार और गुवाहाटी में तीन मामले सामने आए।
इस साल 637,578 छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 264,248 छात्राएं और 373,330 छात्र थे।
इस बार उत्तीर्ण होने वाले कुल छात्रों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 0.09 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कुल 81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
सीबीएसई की प्रवक्ता ने बताया कि लडकियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 85.94 है तो वहीं 77.40 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
नतीजों को सीबीएसई की वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन' पर देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications