भारत से करीबी रिश्ते चाहते हैं ओबामा

महात्मा गांधी के शब्दों का हवाला देते हुए ओबामा ने कहा कि 'यदि आप विश्व में बदलाव देखना चाहते हैं तो खुद में बदलाव लाना होगा।' उन्होंने यह बात अमेरिका में भारत की नई राजदूत मीरा शंकर से कही। ओबामा ने कहा कि उनका मानना है कि भारत और अमेरिका मिलकर विश्व में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र स्वाभाविक साझेदार हैं।
मील का पत्थर है परमाणु समझौता
ओबामा ने भारत और अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौते को मील का पत्थर करार देते हुए कहा कि दोनों मुल्कों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है।
ओबामा ने भारत में हुए चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि भारत की नई सरकार के साथ उनके प्रशासन के संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'बेहद बुद्धिमान नेता' करार देते हुए कहा कि वह उनकी इज्जत करते हैं।
शंकर ने राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से ओबामा और अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीातिक भागीदारी और मजबूत बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications