सीबीएसई के 12वीं के परिणाम घोषित

सीबीएसई के प्रवक्ता ने बताया कि लडकियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 85.94 है तो वहीं 77.40 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
इस बार उत्तीर्ण होने वाले कुल छात्रों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 0.09 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कुल 81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इस साल 637,578 छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 264,248 छात्राएं और 373,330 छात्र थे। नतीजों को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in , www.results.nic.in और cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। अजमेर, चेन्नई और पंचकुला जोन के नतीजे बुधवार को घोषित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications