मनमोहन मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से तीन चेहरे
राज्य के जिन तीन बड़े नेताओं को मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार श्िंादे और मुरली देवड़ा शामिल हैं। तीनों ही नेता मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।
20 सदस्यीय मनमोहन मंत्रिमंडल में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और केरल के दो-दो प्रतिनिधियों को जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, दिल्ली, असम, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के एक-एक प्रतिनिधि को स्थान मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications