कैबिनेट मंत्री बनने की उम्मीद नहीं थी : कृष्णा
कृष्णा ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मुझे जब शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचने को कहा गया तो यह मेरे लिए अनपेक्षित था।"
हालांकि उन्होंने इस बात को मानने से इंकार किया कि गांधी परिवार के प्रति उनकी ईमानदारी को देखते हुए इस पद से नवाजा गया है।
उन्होंने कहा, "कर्नाटक की राजनीति में मैंने अपनी पहचान बनाई है। इसी वजह से मुझे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मुझे कोई भी जिम्मेदारी दें, मैं उसे निभाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications