डीएमके वापस लौटेगी : प्रधानमंत्री
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "वे हमारे अमूल्य सहयोगी हैं। वे वापस लौटेंगे।"
उल्लेखनीय है कि डीएमके की ओर से सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों की मांग पर कांग्रेस से उसकी वार्ता टूट गई थी। इसके बाद डीएमके अध्यक्ष एम. करूणानिधि ने मनमोहन सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की।
डीएमके संप्रग की प्रमुख सहयोगी है। हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उसके 18 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications