मेरी मेहनत रंग लाई : सीबीएसई टॉपर
सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा, "तन्वी ने तीन विषयों अर्थशास्त्र, लेखाकर्म और गणित में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बिजनेस स्टडीज में 99 और अंग्रेजी में उसे 93 फीसदी अंक मिले हैं।"
फरीदाबाद के एपीजे स्कूल में पढ़ने वाली तन्वी ने वाणिज्य संकाय से टॉप किया है।
फरीदाबाद में रहने वाली तन्वी ने आईएएनएस से कहा कि मैं आश्वस्त थी कि बोर्ड परीक्षा में मेरा प्रदर्शन बेहतर होगा। मैंने प्री बोर्ड में भी 94 फीसदी अंक हासिल किए थे। लेकिन आल इंडिया टॉपर बनने के बारे में मैंने सोचा नहीं था। यह मेरी कल्पना से कहीं अधिक है।
12वीं में मुंबई की मृत्तिका सेन ने विज्ञान विषय से टापर रही। उसने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications