एमआरएफ कामगारों की हड़ताल 14वें दिन में
कामगार और उनके परिजन करीब एक हजार की तादाद में श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एमआरएफ युनाइटेड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पी.वी.परमसिवम ने कहा कि हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। इस मामले का समाधान निकलने तक भूख हड़ताल भी करेंगे।
दोनों संयंत्रों के कामगार पिछले 9 मई को हड़ताल पर चले गए थे। कामगार प्रतिद्वंद्वी लेबर यूनियन और प्रबंधन के बीच हुए वेतन समझौते से संतुष्ट नहीं हैं इसीलिए वे अपना विरोध जता रहे हैं। दोनों संयंत्रों में उत्पादन ठप है।
इस पूरे मामले को देखते हुए एमआरएफ प्रबंधन ने अराकोनम संयंत्र में तालाबंदी की घोषणा कर दी है।
इस मुद्दे पर एमआरएफ प्रबंधन और श्रम आयुक्त कार्यालय से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications