शपथ ग्रहण समारोह में जब कमलनाथ ने लगवाए ठहाके
कमलनाथ ने पहले तो राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा नाम पुकारे जाने से पहले ही शपथ लेना आरंभ कर दिया। उन्हें जब इस गलती का अहसास हुआ तो फिर वह रूक गए। हल्की सी मुस्कान के साथ उन्होंने राष्ट्रपति की ओर देखा। राष्ट्रपति ने जब शपथ दिलाना आरंभ किया तब जाकर कमलनाथ ने हिन्दी में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
कमलनाथ से गलती का यहीं खत्म नहीं हुआ। शपथ ग्रहण करने के बाद रजिस्टर में बगैर हस्ताक्षर किए ही वह अपनी कुर्सी की ओर निकल पड़े। अचानक उन्हें अहसास हुआ कि उनसे फिर एक गलती हो गई। रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए वह फिर लौट कर आए।
दोनों ही मौकों पर कमलनाथ से हड़बड़ी में हुई भूलों ने अशोक हॉल में बैठे तमाम गणमान्य व्यक्तियों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। आमतौर पर कम हंसने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ठहाके लगाते देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications