साल के आखिर तक अमेरिकी मिसाइल प्रणाली स्थापित करेगा पोलैंड
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पोलैंड के उप रक्षा मंत्री स्टैनिसलॉ कोमरोवस्की ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा, "पहली बार अमेरिकी सैनिक पोलैंड में तैनात होंगे। यह पोलैंड के लिए प्रतीकात्मक पहल होगी।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अमेरिका के साथ जुलाई में अतिम समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत इस वर्ष के अंत तक 100 अमेरिकी सैनिकों और 196 पैट्रियॉट मिसाइलों की तैनाती की जाएगी।
गौरतलब है कि इस पहल का रूस कड़ा विरोध करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications