गुआंटोनामो खाड़ी मुद्दे पर एफबीआई ने दी चेतावनी
एफबीआई ने इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी है कि गुआंटोनामो खाड़ी मुद्दे से देश को खतरा हो सकता है। एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट म्यूलर ने कहा कि गुआंटोनामो खाड़ी के कैदी अभी भी अमेरिका के लिए खतरा हैं।
इससे पूर्व बुधवार को सीनेट ने भारी बहुमत से गुआंटोनामो खाड़ी जेल को बंद करने के लिए पैसा देने और कैदियों को अमेरिाक भेजने की राष्ट्रपति ओबामा की योजना को खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि अमेरिाक में वर्ष 2001 में हुए आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी सेना ने क्यूबा स्थित गुआंटोनामो खाड़ी जेल की स्थापना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications