4 मंत्रियों ने ली हिंदी में शपथ
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में शरद पवार, मीरा कुमार, कमलनाथ और सी. पी. जोशी ने हिंदी में शपथ ली। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, प्रणब मुखर्जी, पी. चिदम्बरम, ए. के. एंटनी, एस. एम. कृष्णा, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, एम. वीरप्पा मोइली, एस. जयपाल रेड्डी, व्यालार रवि, मुरली देवड़ा, अंबिका सोनी, बी. के. हांडिक, कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications