भाजपा उम्मीदवार की विजय रैली के दौरान हिंसा
अहमदाबाद से 250 किलोमीटर दूर जूनागढ़ में जूनागढ़ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार दीनू सोलंकी की जीत के उपलक्ष्य में विजय रैली निकाली गई थी।
पुलिस ने कहा कि रैली का विरोध करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थक बताए जाते हैं। रैली कांग्रेस के मजबूत आधार वाले क्षेत्र से गुजर रही थी।
पुलिस ने बताया कि हिंसा में कम से कम तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। करीब 500 लोगों की भीड़ ने वाहनों पर पथराव किया। इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications