मनमोहन सहित 20 ने ली मंत्री पद की शपथ (लीड-1)

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपति ने जब डा. मनमोहन सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार इस पद पर दूसरी बार आसीन हुए हैं।

अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितम्बर 1932 को जन्में डा. मनमोहन सिंह ने पांच साल पहले भी 22 मई के दिन ही पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

मनमोहन सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वालों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, प्रणब मुखर्जी, पी. चिदम्बरम, ए. के. एंटनी, एस. एम. कृष्णा, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, एम. वीरप्पा मोइली, एस. जयपाल रेड्डी, कमलनाथ, व्यालार रवि, मीरा कुमार, मुरली देवड़ा, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, बी. के. हांडिक, आनंद शर्मा और सी. पी. जोशी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी, एस. एम. कृष्णा, एम. वीरप्पा मोइली और सी. पी. जोशी को छोड़ सभी नेता मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+