सिक्किम विधानसभा का पहला सत्र शुरू

सिक्किम विधानसभा में शुक्रवार सुबह प्रोटेम स्पीकर मेनलोम लेपचा ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। एम.बी. दहाल विधानसभा उपाध्यक्ष बने हैं।

ग्याल्तसेन ने कहा, "मैं आठवीं विधानसभा में सभी नए सदस्यों का स्वागत करता हूं। मैं लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।"

सदन की कार्यवाही की शुरुआत मुख्यमंत्री पवन चामलिंग द्वारा 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के परिचय से हुई।

सदन के नेता चामलिंग ने कहा कि सीमांत प्रदेश होते हुए भी यहां शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होना पूरे देश के लिए एक उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को एकतरफा जीत हासिल हुई तो दूसरी ओर विपक्ष के ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के नेतृत्व वाले एसडीएफ ने राज्य की सभी 32 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया है। इसका नतीजा यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में 64 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। सिर्फ कांग्रेस के 28 उम्मीदवार अपनी जमानत बचा सके।

विधानसभा के लिए कुल 167 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनमें से 106 की जमानत नहीं बच सकी।

मुख्यमंत्री चामिलंग राज्य की पोकलोक-कोमरांग और नामची-सिंघिथांग विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में थे और इन दोनों जगहों पर उन्हें 80 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+