कृष्णा पहली बार बने कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके एस. एम. कृष्णा शुक्रवार को पहली बार केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री को ओहदा संभालेंगे। इससे पहले वह केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

77 वर्षीय कृष्णा अपनी लंबी राजनीतिक पारी के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह लोकसभा में कर्नाटक के मांड्या संसदीय सीट का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अमेरिका में पढ़ाई करने वाले कृष्णा को प्रशासनिक, अंतर्राष्ट्रीय कानून और आर्थिक कूटनीति के क्षेत्र का जानकार माना जाता है। केंद्र सरकार में वह उद्योग राज्यमंत्री और वित्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1989 से 1992 तक वह कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+