मोइली का मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मारपाड़ी गांव में जन्मे मोइली 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सबसे परिचित चेहरों में एक रहे। पार्टी के प्रवक्ता के रूप में उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों के आरोपों के सटीक जवाब दिए और कांग्रेस की आवाज बुलंद की।
मोइली 1992 से 1994 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले राज्य विधानसभा में 1983 से 85 तक वह विपक्ष के नेता रहे।
पेश से वकील मोइली ने कई किताबें भी लिखी है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। वह द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष भी हैं।
बहरहाल, मोइली पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और मंत्री बनने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications