वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान आईटीसी का शुद्ध लाभ 4.6 फीसदी बढ़ा
वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान जहां यह लाभ 3,120 करोड़ रुपये था वहीं वर्ष 2008-09 के दौरान यह बढ़कर 3,264 करोड़ रुपये हो गया।
इस अवधि में कंपनी के कुल कारोबार में भी 10.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया और यह इससे पिछले वर्ष के 15,245.3 करोड़ से बढ़कर 16,844 करोड़ रुपये हो गया।
समीक्षा अवधि के दौरान कंपनी के एफएमसीजी और तंबाकू सेक्टर में सर्वाधिक 10,562.48 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जबकि स्वागत सेक्टर में 935.45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications