सी. पी. जोशी पहली बार बनेंगे केंद्र में मंत्री
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोशी को कांग्रेस ने केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद देने का फैसला कर उन्हें उनकी मेहनत का ईनाम दिया है।
58 वर्षीय जोशी भीलवाड़ा संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस ने प्रदेश की 25 संसदीय सीटों में से 19 पर जीत दर्ज की है।
वर्ष 1998 से 2003 के दौरान वह तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रिपरिषद में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications