बारिश से दिल्ली के लोगों को मिली राहत (लीड-1)
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक एस.सी. भान ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में जो बारिश हुई वह राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान की वजह से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी क्योंकि बारिश के बाद तापमान गिरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
भान ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को ही आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications