हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मारा
कुर्सीओंग मंडल के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ)वाई.टी .एडेन ने बताया कि जिले के कुर्सीओंग उप मंडल के गारिधुरा इलाके में शुक्रवार को एक जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार दिया। मारे गए लोगों की पहचान 60 वर्षीय शोभा छेत्री और 22 वर्षीय प्रदीप किशन के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि यह हो सकता है कि हाथी इस घटना को अंजाम देने के बाद जंगल में भाग गया हो। हालांकि हाथी के आंतक को देखते हुए हमने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications