दिल्ली क्षेत्र से 12वीं में सुभाषीश बना टॉपर
सीबीएसई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, "सुभाषीश भद्रा दिल्ली क्षेत्र के टॉपर हैं।"
डीपीएस आर.के.पुरम के छात्र सुभाषीश भद्रा ने कोलकाता से फोन पर आईएएनएस से कहा, "मैंने यह नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली क्षेत्र में टॉप करूंगा। मैं 95 फीसदी अंक लाने की अपेक्षा कर रहा था। "
भद्रा के पिता नौसेना की नौकरी छोड़कर अब कोलकाता में निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। भद्रा का पूरा परिवार भी कोलकाता में रहा है।
भद्रा ने कहा, "मुझे बताया गया है कि मैंने अपने स्कूल और क्षेत्र में टॉप किया है।" भद्रा को गणित में 100, अर्थशास्त्र में 99, अंग्रेजी एवं रसायन दोनों में 98 और भौतिकी में 96 फीसदी अंक मिले हैं।
भद्रा ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा पढ़ाई नहीं करता था। मैंने गंभीरतापूर्वक जनवरी से ही पढ़ना आरंभ किया। मैं रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करता था। "
भद्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। भद्रा की रुचि अर्थशास्त्र विषय में है और वह आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करने की इच्छा रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications