स्वाइन फ्लू: दुनिया भर में 11,168 मामले (लीड-1)
जेनेवा, 22 मई (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने 41 देशों में स्वाइन फ्लू के 11,168 मामलों की जानकारी दी है। इस बीमारी की वजह से अब तक दुनिया भर में 86 मौते हो चुकी हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका में स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या 5,764 हो चुकी है। यहां इससे नौ लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में संक्रमण के 3892 मामले सामने आए हैं। यहां इस बीमारी से 75 मौते हुई हैं। कनाडा में 719 लोगों को इसका संक्रमण हुआ है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
जापान में स्वाइन फ्लू के 294 मामले सामने आए हैं। यूरोप में स्पेन में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा 113 और ब्रिटेन में 112 मरीज हैं।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि गरीब देशों के बाद इस रोग के सभी मामलों का पता लगाने के लिए संभवत: संसाधन न हों।
193 सदस्यीय डब्ल्यूएचओ की इस समय जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा में काफी समय स्वाइन फ्लू की चर्चा पर दिया गया। यह बैठक आज समाप्त होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications