पाकिस्तान में विस्थापितों की मदद के लिए चाहिए 54.3 करोड़ डॉलर : संयुक्त राष्ट्र
पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक मानवीय कार्य समन्वयक मार्टिन मोगवांजा ने एक बयान में कहा, "बहुत तेज गति से और बहुत बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं जिसके कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।"
उन्होंने कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील करते हैं ताकि सामान्य लोगों और सरकार द्वारा की जा रही सहायता के अलावा उनकी मदद की जा सके।"
स्थानीय संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की 52 संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही 165 परियोजनाओं और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 54.3 करोड़ डॉलर की मदद की आवश्यकता होगी।
वक्तव्य में कहा गया कि अमेरिका पहले ही 8.8 करोड़ डॉलर की सहायता देने की बात स्वीकार कर चुका है ऐसे में 45.4 करोड़ डॉलर की और सहायता राशि चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications