सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ बंद (राउंडअप)

सेंसेक्स में पूंजीगत वस्तुओं, बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा सूचना प्रौद्योगिकी आदि सेक्टरों के सूचकांकों में इजाफा जबकि टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, आटो, रियल्टी तथा धातु आदि सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 73 अंकों की गिरावट के साथ 13,663.54 के स्तर पर खुला लेकिन कारोबार के अंत तक यह वापसी करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 150.61 अंकों के उछाल के साथ 13,887.15 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 13,936.93 के उच्चतम और 13,611.30 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक जहां 81.81 अंक ऊपर 4,755.68 पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 170.63 अंकों के उछाल के साथ 5,513.16 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 0.95 अंकों की तेजी के साथ 4,211.85 के स्तर पर खुला। कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 27.60 अंकों की बढ़त के साथ 4,238.50 के स्तर पर था। निफ्टी ने आज 4,249.50 के ऊपरी और 4,155.85 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई सेंसेक्स में लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक तथा एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स तथा ओएनजीसी के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में दिन के कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 2145 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 595 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+