151 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 73 अंकों की गिरावट के साथ 13,663.54 के स्तर पर खुला लेकिन कारोबार के अंत तक यह वापसी करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 150.61 अंकों के उछाल के साथ 13,887.15 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 0.95 अंकों की तेजी के साथ 4,211.85 के स्तर पर खुला। कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 27.60 अंकों की बढ़त के साथ 4,238.50 के स्तर पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications