भारत का 27 सदस्यीय चिकित्सा दल श्रीलंका रवाना
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का विमान आईएल-76 शुक्रवार सुबह चिकित्सीय दल को लेकर कोलंबो रवाना हुआ। आईएएफ के प्रवक्ता विंग कमांडर तरुण कुमार सिंहा ने बताया कि विमान से तीन करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 30 टन दवाइयां भी श्रीलंका भेजी गई हैं।
विस्थापितों के लिए 15 करोड़ मूल्य की दवाई भी भेजी जाएगी। पूर्वोत्तर श्रीलंका के तटीय शहर पुलमोद्दई में भारत मार्च से ही 110 बिस्तरों वाला अस्पताल चला रहा है। वहां 62 सदस्यीय चिकित्सीय दल भी मौजूद है।
अस्पताल में अभी तक 3,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की आपातकालीन चिकित्सा इकाई को वावुनिया स्थित मेनिक फार्म स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां विस्थापितों की संख्या अधिक है।
भारत सरकार ने श्रीलंका में मानवीय सहायता के लिए एक अरब रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है वहीं तमिलनाडु सरकार अलग से 25 करोड़ रुपये की सहायता करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications