ममता की मांग पर नीतीश ने जताई आपत्ति
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा, "अगर तृणमूल कांग्रेस केन्द्र सरकार से ऐसी कोई भी मांग करती है, तो यह अनुचित है। पश्चिम बंगाल में जनता द्वारा चुनी गई सरकार है जिसे बर्खास्त करना असंवैधानिक है। जनता द्वारा चुनी गई किसी भी सरकार को बर्खास्त करना उच्चतम न्यायालय के आदेश का भी उल्ल्ांघन है।"
उन्होंने केन्द्र सरकार से बिहार में बिजली परियोजनाओं के लिए कोयले की आपूर्ति की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली परियोजनाओं में कोयले की आपूर्ति कम हो रही है जिसके कारण विद्युत उत्पादन पर इसका कुप्रभाव पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार में इथनॉल उत्पादन में भी केन्द्र सरकार से सहयोग करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications