सीबीएसई परीक्षा: 11 विकलांग छात्रों को मिले 90 फीसदी से अधिक अंक
सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि इस साल शारीरिक रूप से अक्षम कुल 1,034 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें से 916 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनमें 11 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इनमें आठ लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन 11 छात्रों में सात चेन्नई और दो छात्र दिल्ली जोन के हैं। शेष दो छात्र इलाहाबाद और पंचकूला जोन के हैं।
गौरतलब है कि इस साल 637,578 छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 264,248 छात्राएं और 373,330 छात्र थे। इस बार कुल 81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications