होटल व्यवसाय में 7.5 अरब रुपये का निवेश करेगा मुथूट समूह
समूह के प्रबंध निदेशक जॉन मुथूट ने आईएएनएस को बताया, "केरल में हम कासरगोडे जिले के कोवलम, अल्पुझा, बेकल और कोच्चि में चार प्रीमियम परियोजनाएं शुरू करेंगे।"
उन्होंने कहा कि कोचि में पांच सितारा बिजनेस होटल अगले पांच महीनों के दौरान काम करना शुरू कर देगा। इसके प्रबंधन के लिए ताज ग्रुप के साथ समझौता हो चुका है।
उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं में कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट 122 सेवा अपार्टमेंट्स का निर्माण भी शामिल है। ये 2011 तक तैयार हो जाएंगे।
इसके अतिरिक्त तीन परियोजनाएं तमिलनाडु में केरल की सीमा से लगे चित्तार बांध, चेन्नई के निकट श्रीपेरुम्बुदूर तथा ओल्ड महाबलीपुरम रोड के निकट निर्मित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications