त्रिपुरा में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति
अगरतला, 22 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद ही त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार ने राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के त्रिपुरा-मणिपुर कैडर के 1975 बैच के अधिकारी सुधीर शर्मा राज्य के मुख्य सचिव होंगे। वह शशि प्रकाश की जगह लेंगे। प्रकाश अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर्राज्यीय परिषद के सलाहकार होंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा एक जून से पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य में कई अहम प्रशासनिक पदों पर भी फेरबदल के आदेश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications