पाकिस्तान को हथियारों की बिक्री नहीं : कनाडा
वर्ष 1998 में पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद कनाडा ने उस पर यह प्रतिबंध लगा दिया था। कनाडाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लॉरेंस कैनन ने कहा कि पाकिस्तान को सैन्य निर्यात पर लगी पाबंदी हटाने के बारे में सरकार ने सोचा तक नहीं है।
इससे पहले कनाडा के रक्षा मंत्री पीटर मैक्केल अपने इस्लामाबाद प्रवास के दौरान कहा था कि उनका देश पाक को हथियारों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का विचार कर रहा है। उन्होंने पाक अधिकारियों के लिए सैन्य प्रशिक्षण फिर से शुरू करने की घोषणा भी की थी।
कैनन ने इस बात से इंकार किया कि कनाडा पाकिस्तान पर से इस प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को हथियारों के निर्यात से संबंधित कनाडा की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications