नेपाल में भारतीय व्यवसायी की हत्या
पुलिस के मुताबिक विशाल जैन (32 वर्ष) आगरा के रहने वाले थे। वह कंचनपुर जिले के महेंद्रगढ़ में एक फैक्टरी में निवेश करना चाहते थे। शनिवार को वह अपने संबंधियों के साथ लौट रहे थे तभी उनका अपहरण हो गया था।
उनके परिवार को अपहर्ताओं ने फोन कर 20 लाख नेपाली रुपयों की फिरौती मांगी। बातचीत के बाद उनका परिवार 11 लाख रुपये देने पर सहमत हो गया लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने बताया कि बुधावार को विशाल का शव एक जंगल से बरामद हुआ। उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे। इसके अलावा उनके आंखों पर पट्टी बंधी थी। उनके शरीर पर चाकूओं और गोली के निशान थे। उनकी हत्या के सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications