मायावती ने 34 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
तबादले की गाज उन 18 जिलों के पुलिस प्रमुखों पर भी गिरी है, जहां लोकसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। डीआईजी स्तर के जिन पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है उनमें इलाहाबाद के डीआईजी बी.पी.त्रिपाठी, अलीगढ़ के ब्रज भूषण और बरेली के डीआईजी सुशील कुमार सिंह प्रमुख हैं।
इसके अलावा जिन पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया उनमें रायबरेली के पुलिस अधीक्षक तरुण गाबा, सुल्तानपुर के अजय श्रीवास्तव, बागपत के डी.के.राय, और मैनपुरी के एस.आर.एस आदित्य शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications