अर्थव्यवस्था के अच्छे दिन आने वाले हैं : जापान की केंद्रीय बैंक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैंक ऑफ जापान ने एक बयान में कहा कि यद्यति आर्थिक स्थितियां खराब हुई हैं लेकिन देश में उत्पादन और निर्यात की स्थितियों में सुधार हो रहा है।
बैंक के पॉलिसी बोर्ड ने भी सर्वसम्मति से कम अवधि की ब्याज दरों को 0.1 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।
वित्त मंत्री कोउरु योसानो ने बुधवार को देश को आश्वस्त किया था कि अर्थव्यवस्था मंदी के सबसे खराब दौर से गुजर चुकी है और वह दोबारा विकास के पथ पर लौट आएगी।
विश्लेषकों ने मौजूदा तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी की दर से विकास होने का अनुमान जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications