बैंक की गलती से करोड़पति बना जोड़ा फरार
समाचार एजेंसी डीपीए ने राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के हवाले से कहा कि इंटरपोल को चौकन्ना कर दिया गया है और हांगकांग तथा बीजिंग में इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
वेस्टपैक बैंक ने स्वीकार किया कि उसने एक ग्राहक को 10,000 न्यूजीलैंड डॉलर के बदले एक करोड़ न्यूजीलैंड डॉलर (61 लाख अमेरिकी डॉलर) का भुगतान कर दिया था।
बैंक ने कहा कि जोड़े ने 67 लाख न्यूजीलैंड डॉलर की राशि विदेश स्थानांतरित करने की कोशिश की लेकिन बैंक ने 28 लाख डॉलर की राशि बरामद कर ली।
पुलिस और बैंक अब तक इस जोड़े की पहचान नहीं कर पाए हैं लेकिन समाचार रपटों में उनका नाम लियो गाओ और हुआन डी झांग बताया जा रहा है।
डिटेक्टिव डेविड हार्वे ने कहा कि पुलिस जांच के इस दौर में उनकी पहचान की पुष्टि नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications