गुआंटोनामो जेल के मुद्दे पर ओबामा और चेनी में तकरार

जेल को बंद करने के पक्ष में जहां ओबामा ने तर्क दिया कि यह अमेरिका के लिए सुरक्षित नहीं है वहीं चेनी का कहना था कि यह कदम 'कम सावधानी तथा बगैर योजना' उठाया जा रहा है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार में राष्ट्रीय सुरक्षा मसले पर ओबामा ने कहा, "गुवांटोनामो खाड़ी स्थित जेल के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि जेल के कारण हमारे दुश्मनों को एक होने का मौका मिला।

ओबामा के भाषण के तुरंत बाद चेनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा मसले पर राष्ट्रपति के निर्णय की आलोचना शुरू कर दी और वह पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के फैसलों का बचाव करने लगे। उन्होंने कहा कि बुश प्रशासन ने 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के बाद कांग्रेस में संविधान के अनुसार कानून पारित किया था।

गौरतलब है कि अमेरिाक में वर्ष 2001 में हुए आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी सेना ने क्यूबा स्थित गुआंटोनामो खाड़ी जेल की स्थापना की थी।

चेनी ने कहा कि गुआंटोनामो खाड़ी जेल में आतंकवादियों से पूछताछ की तकनीक सफल रही और इससे हजारों लोगों की जान बची है। इससे पूर्व बुधवार को सीनेट ने भी भारी बहुमत से गुआंटोनामो खाड़ी जेल को बंद करने के लिए पैसा देने और कैदियों को अमेरिका भेजने की ओबामा की योजना खारिज कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+