स्वात के जमीनी हालात से अनजान हैं आम पाकिस्तानी
तालिबान के खिलाफ सेना के अभियान से आम लोगों के वाकिफ नहीं होने की वजह यह है कि सेना ज्यादा खुलकर सूचनाएं मुहैया नहीं करवा रही।
पाकिस्तानी सेना के मुख्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास द्वारा इस संबंध में प्रेस विज्ञप्तियां और संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के अलावा इस अभियान के संचालन का ब्योरा देने का और कोई प्रयास नहीं किया जा रहा।
सेना का अभियान 26 अप्रैल को आरंभ हुआ था लेकिन अब तक लड़ाई से जुड़ा कोई फुटेज या तस्वीर सामने नहीं आई है। हालांकि सेना दावा कर रही है कि उसने 1,100 तालिबानियों को ढेर कर दिया है।
अभियान शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र से 25 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। मीडिया में लड़ाई से कहीं ज्यादा चर्चा इन्हीं विस्थापितों की हो रही है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' ने गुरुवार को अपने संपादकीय में कहा कि सरकार को जनता के समक्ष यह साबित करना होगा कि वह उन लोगों की हर जरूरत को पूरा कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications