आयकर छूट का दायरा बढ़ेगा!

Income Tax
नई दिल्ली। संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन को एक बार फिर सत्‍ता सौंपने वाली जनता का शुक्रिया अदा करने के लिए संप्रग एक बड़ी घोषणा की तैयारी में हैं। अगले संसदीय सत्र में पेश होने वाले बजट में केंद्र सरकार आयकर का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है।

2009-10 के वित्‍तीय वर्ष के बजट में संप्रग सरकार मध्‍यमवर्गीय परिवारों को खुश करने के लिए आयकर का दायरा 1.50 लाख रुपए की मौजूदा टैक्स एग्ज़म्पशन लिमिट से बढ़ाकर 1.75 लाख से 2.0 लाख रुपए करने की तैयारी में है।

हो सकते हैं डायरेक्‍ट टैक्‍स में बदलाव

लोगों को आर्थिक खुशहाली देने के लिए संप्रग सरकार अपने अगले बजट में प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) सेगमंट में और भी बदलाव किये जा सकते हैं। फ्रिंज बेनिफिट टैक्स को खत्‍म किये जाने की योजना है। हालांकि सरकार को इसकी भरपाई के बारे में भी सोचना पड़ेगा। क्‍योंकि आयकर का दायरा बढ़ाने और एफबीटी खत्‍म करने पर सरकार पर को 10 हजार करोड़ रुपए का घाटा होगा।

उधर, इंडस्ट्री चैंबंर्स एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड यूनिट्स ने वित्त मंत्रालय को एक प्रस्‍ताव सौंपा है, जिसमें दिए अपने प्रस्ताव में निवेश को प्रोत्साहन देने की बात रखी है। यह बात पक्‍की है कि अगर आयकर दायरा बढ़ा तो सरकार को घाटे के साथ-साथ निवेश में कमी जरूर दर्ज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+