शिबू सोरेन के पुत्र दुर्गा का निधन

परिवारिक सूत्रों ने बताया कि दुर्गा (39 वर्ष) बुधवार रात सोए तो गुरुवार सुबह नहीं उठे। परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके मृत होने का पता चला। उनके शव को बोकारो के जनरल अस्पताल में रखा गया है।
गुर्दे फेल होने से हुआ निधन
चिकित्सकों के मुताबिक दुर्गा की मौत गुर्दो के काम करना बंद कर देने से हुई है।
सोरेन और उनके दूसरे पुत्र हेमंत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। दुर्गा की मौत की खबर सुनते ही वे दोनों गुरुवार सुबह रांची के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि दुर्गा ने राज्य की गोड्डा लोकसभा सीट से चुना लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications