Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभाकरण की पत्‍नी, बेटी, बेटे के शव मिले

Prabhakaran family (file photo)
कोलंबो। तमिल टाइगर वी प्रभाकरण का शव मिलने के एक दिन बाद बुधवार को उसकी पत्‍नी, बेटी और छोटे बेटे के शव भी श्रीलंका के नंद्री कडाल लागून जंगल से बरामद हुए।

श्रीलंकाई सेना के मुताबिक बुधवार देर शाम जंगल में कुछ शव पाये गये, जिनमें प्रभाकरण की पत्‍नी माथीवथानी, बड़ी बेटी दुवारका और छोटे बेटे बालचंद्रन के शव शामिल हैं। इन तीनों की पहचान हो गई है। प्रभाकरण के बड़े बेटा चार्स अंथनी सोमवार को ही मारा जा चुका है। उसका शव भी सोमवार को मिला था। प्रभाकरण की मौत के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि उसका परिवार देश छोड़ चुका है। लेकिन परिवार के सदस्‍यों के शव मिलने के बाद इस पर विराम लग गया।

प्रभाकरण के पूर्व सहयोगियों ने की पहचान

जिस समय जंगल में प्रभाकरण का शव बरामद हुआ, तब सेना भी ठोस रूप से यह नहीं कह पा रही थी कि वो शव प्रभाकरण का है। उसके लिए प्रभाकरण के ही पूर्व सहयोगी रहे विनयागामूर्ति मुरलीधरन उर्फ खुराना और लिट्टे के पूर्व कमांडर दया मास्‍टर को बुलाया गया।

इन्‍हीं दोनों ने प्रभाकरण के शव की पहचान की। दया मास्‍टर ने हाल ही में आत्‍मसमर्पण किया था, जबकि खुराना ने 2004 में लिट्टे छोड़ दिया था। खुराना अब श्रीलंका सरकार में फेडरल मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+